कमालगंज। चार मई को कस्बे के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव सभा में गरजेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही रामलीला मैदान की सफाई व समतलीकरण का काम शुरू हो गया।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बुधवार दोपहर रामलीला मैदान पहुंचे। भाजपा नेता फतेहचंद्र राजपूत, विमल कटियार व इटावा से आए भोजपुर विधानसभा प्रभारी कृपानारायण तिवारी भी मौजूद थे। यहां हेलीपैड के लिए मानक को देखा। देर शाम डीएम डॉ. वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष राजेश राय से प्रवेश द्वार की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दो गेट से जनता व एक से वीआईपी का प्रवेश होगा। बैरिकेडिंग के पास हेलीपैड की जगह देख डीएम ने पीडब्ल्यूडी जेई को दोबारा नापजोख कर सही जगह चुनने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मचारी की फटकार लगाकर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मैदान से मैरंग वे गिट्टी हटवाने के निर्देश दिए। (संवाद)