फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टार्च की मिलावट से छेना व पेड़ा के नमूने फेल

Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को बाजार में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर फूड सेफ्टी वैन की प्रयोगशाला में चेक किए गए। छेना व पेड़ा में स्टार्च, जबकि काली मिर्च में पपीता के बीज की मिलावट से 6 नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ से भेजी गई फूड सेफ्टी वैन से शहर के रेलवे रोड व भोलेपुर में दुकानों से खाद्य पदार्थों के 33 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.शैलेंद्र सिंह रावत, आशीष कुमार वर्मा व गुलाब सिंह ने इन नमूनों की जांच की। छेना, खोया की मिठाई में स्टार्च, पेड़ा व सौंफ में रंग, काली मिर्च में पपीता के बीज की मिलावट होने से 6 नमूने फेल हो गए। इस पर अधिकारियों ने इन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाकर दुकानदार को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें