फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेला रामनगरिया के बिल के लिए जमा की गई चेक हुई बाउंस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया का बकाया बिल जमा किए बगैर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जमा की रसीदें काट दीं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए जुर्माना समेत बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि बकाया बिल जमा न होने पर मेला व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
वर्ष 2023 में मेला श्री रामनगरिया के नाम बिजली कनेक्शन हुआ था। एक माह लगे मेले में लगभग 13 लाख रुपये बिजली का बिल बना था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मेला व्यवस्थापक ने दो लाख रुपये बिजली का बिल जमा नहीं किया था।
विज्ञापन

बीते दिनों मेला व्यवस्थापक ने बकाया दो लाख रुपये की चेक बिजली विभाग में जमा कर दी। बैंक में चेक लगाए बगैर विभागीय कर्मचारियों ने दो लाख रुपये जमा की रसीदें भी मेला व्यवस्थापक को दे दीं।
विभाग ने जब चेक बैंक में लगाई तो वह बाउंस हो गई। जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने कैशियर को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जुर्माना समेत मेला श्री रामनगरिया के व्यवस्थापक से बकाया बिजली का भुगतान करवाएं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेला श्रीराम नगरिया के व्यवस्थापक की दो लाख रुपये की चेक बाउंस हो गई है।
पूरा बिल जमा किए बगैर रसीद काटना नियम विरुद्ध है। पांच हजार जुर्माना समेत अगर बकाया बिल जमा न किया गया तो मेला व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि बिजली बिल पूरा जमा कर दिया गया है, जिसकी रसीदें भी उनके पास हैं। अगर विभाग एफआईआर करवाएगा तो वह मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें