फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगवाने के नाम पर दस हजार की ठगी करने वाले ग्रामीण के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी विनय कुमार सक्सेना का पांच माह पहले भाई अजय सक्सेना से घरेलू विवाद हो गया था। दोनों में कहासुनी के बाद परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया। घटना के कुछ दिन बाद गांव बिल्सड़ी निवासी जन्मेजय द्विवेदी विनय के घर आए। बताया कि उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। फाइनल रिपोर्ट लगवाने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की। विनय ने 20 हजार रुपये देने में असमर्थता जाहिर की। जन्मेजय ने 10 हजार रुपये ले लिए और बताया कि विवेचक को रुपये देकर फाइनल रिपोर्ट लगवा देंगे।
विज्ञापन

काफी समय बाद विनय कुमार को ठगी की जानकारी हुई। वह दो सप्ताह पहले विनय कुमार के घर रुपये मांगने के लिए गया। विनय ने रुपये देने से इन्कार कर गाली-गलौज कर धमकी दी। विनय ने इस मामले में एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बुधवार रात जन्मेजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें