- रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। पुत्री की नौकरी लगवाने के नाम पर युवक ने आठ लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस आने पर युवक ने गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैया निवासी दिव्यांग स्वर्णलता से गांव के युवक ने कुछ वर्ष पहले संपर्क किया। पुत्री की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे। स्वर्णलता ने खेत बेचकर युवक को आठ लाख रुपये दे दिए। एक वर्ष पहले युवक ने पुत्री के नाम का फर्जी नियुक्त पत्र डाक से घर में भिजवाया। कुछ रुपये और ले लिए। विभाग में जाने पर पता चला कि नियुक्त पत्र फर्जी है।
इस पर स्वर्णलता ने युवक से रुपये वापस मांगे। युवक कई माह तक टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर युवक ने स्वर्णलता से गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। स्वर्णलता ने युवक के खिलाफ रविवार को थाने में आठ लाख रुपये ठगी करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। महिला ने युवक से बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को मुहैया करा दी है।