फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमेटियां बनाने में अध्यक्ष नाकाम, पुष्पेंद्र को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने कुनबा बढ़ाने की मंशा से अपने अधिकांश फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की कई महीने पहले ही घोषणा कर दी थी। मगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने के बाद अभी तक कमेटियां बनाने में नाकाम रहे। इससे खफा जिलाध्यक्ष ने अब पुष्पेंद्र यादव को कमेटियां बनाने में सहयोग के लिए जिला का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
सपा सभी विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। इन्हें अपनी इकाइयां बनाने का समय दिया गया, मगर अभी तक अधिकांश जिम्मेदार इसमें नाकाम रहे। इसको जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी संगठनों की कमेटियां बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव को जिला का प्रभारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने पुष्पेंद्र यादव से अपेक्षा की कि वह जितने भी संगठन हैं, उनकी कमेटियां बनवाने में सहयोग करके जल्द से जल्द घोषित कराएं। कमेटियों में जितने भी सदस्य होंगे, उनकी बूथ संख्या व सक्रिय सदस्यों की संख्या के साथ 10 दिन में कमेटियों को जिलाध्यक्ष के समस्त अनुमोदन के लिए भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


कायमगंज के मोरपाल को बनाया ब्लाॅक अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सर्वेश अंबेडकर के अनुरोध पर न्यू रेलवे कॉलोनी कायमगंज निवासी मोरपाल सिंह पाल को ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके बाद लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें