फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केंद्र व्यवस्थापक लेंगे नकलविहीन परीक्षा कराने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा नकलविहीन कराए जाने के लिए पहली बार सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद के तीन केंद्र व्यवस्थापक यूपी बोर्ड मुख्यालय में पहले मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने जाएंगे। इसके बाद वे जनपद में आकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 21 से 25 जनवरी के मध्य हर जनपद के तीन-तीन केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। इनमें एक राजकीय, एक अशासकीय सहायता मान्यता प्राप्त (एडेड) व एक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में प्रशिक्षण लेने जाना होगा। इसके बाद ये केंद्र व्यवस्थापक 27 जनवरी से तीन फरवरी के मध्य अपने-अपने जनपद में बचे हुए केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों का बंडल खोलने के दौरान सतर्कता बरतने, बचे प्रश्नपत्रों को रखने में बरती जाने वाली सावधानियों व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कैसे करें आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक सत्र में अधिकतर 50 केंद्र व्यवस्थापकों को ही प्रशिक्षण दिया जाना है। जिस जनपद में 50 से अधिक परीक्षा केंद्र हैं, वहां एक दिवस में दो सत्र में प्रशिक्षण होगा। गौरतलब है कि जनपद में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


ऑडियो व वीडियो से दिया जाएगा प्रशिक्षण
केंद्र व्यवस्थापकों को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के समय परिषद द्वारा तैयार ऑडियो व वीडियो केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

बोले जिम्मेदार
केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिए जाने के शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। राजकीय, एडेड व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के एक-एक केंद्र व्यवस्थापक को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को चिह्नित करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र पाल सिंह, डीआईओएस फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें