फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में लग रहे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-अमृतपुर। पांचाल घाट पर लगने वाले मेला श्री रामनगरिया में सीसीटीवी कैमरे लगना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही अग्निशमन की दो गाड़ियां भी आ गई हैं।
विज्ञापन


पांचाल घाट पर 25 जनवरी से एक माह तक लगने वाले मेला रामनगरिया में कल्पवासियों के आने का सिलसिला जारी है। भीषण सर्दी का अभी इन पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। मेला प्रशासन का कहना है कि मौजूदा समय में लगभग दस हजार कल्पवासी आ चुके हैं और अभी आना बाकी हैं। पांचाल घाट पर चारों ओर राउटी और झोपड़ियां पड़ गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। मेला क्षेत्र व पांचाल घाट गंगा पुल पर करीब 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही दो दमकल की गाड़ियां भी आ गई हैं। थाना व पुलिस चौकी बनाने का काम भी जारी है। अग्निशमन प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि एक अग्निशमन गाड़ी कन्नौज से आई है। एक दमकल मनोरंजन क्षेत्र व दूसरी छह नंबर सीढ़ी जूना अखाड़ा के पास कल्पवास क्षेत्र में खड़ी की जाएगी। बालू अधिक होने के चलते मेला व्यवस्थापक ने रास्ते बनवाए जाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


पानी व शौचालय की समस्या से साधु-संत नाराज
मेला रामनगरिया में पेयजल व शौचालय को लेकर साधु-संतों में नाराजगी है। सत्यगिरि महाराज, महंत मोहनदास, डंडी स्वामी विष्णु आश्रम व बरगदिया घाट के महंत विष्णुदास ने कहा कि बीते दिनों बैठक के दौरान डीएम ने मकर संक्रांति तक सभी तैयारियां करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। पेयजल व शौचालय अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें