मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी ब्रह्मानंद बाथम घर के पास मवेशियों के अहाते में सो रहा था। मंगलवार रात पड़ोस में भाई सर्वेश के मकान से चढ़कर चोर ब्रह्मानंद के मकान में घुस गए। कमरे में रखे बक्से से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौका मुआयना किया। पीड़ित का कहना है कि तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि चोर एक जोड़ी पायल, सोने के कुंडल व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)