फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान के घर से 16 लाख की नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 16 लाख की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। बेटे की शादी और गेहूं बेचने के बाद मिली रकम घर में रखी थी। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खुड़नाखार निवासी शिवराज सिंह बुधवार रात पत्नी पुष्पा देवी के साथ कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में बैंककर्मी पुत्र आशीष कुमार सोया था। रात में मकान के पिछवाड़े से चोर छत पर पहुंचे। जीने के सहारे चोर घर में पहुंच गए। उन्होंने बक्सा और अलमारी को खंगाल लिया। शिवराज ने बताया कि उन्होंने कायमगंज मंडी में गेहूं बेचे थे। उसके पांच लाख रुपये मिले थे। उनके पुत्र आशीष की शादी होने वाली है, लिहाजा सात लाख रुपये ससुराल से आए थे।
दो लाख रुपये पहले से ही उनके घर में थे। यही नहीं शादी के लिए करीब दो लाख रुपये का जेवर बनवाया था। चोर करीब 16 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेकर चले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चोरी की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ पैसा बैंक में भी जमा होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें