असगर रोड पर चोरी के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जरदोजी कारीगर के घर से चोर ढाई लाख की नकदी और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार छत पर सो रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला असगर रोड निवासी जरदोजी कारीगर इरशाद रात को परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। किसी वक्त चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और बक्सा तोड़कर उसमें रखे ढाई लाख रुपये, बेटी नजराना की तीन अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, नथनी समेत करीब एक लाख के जेवर ले गए। सुबह छह बजे छोटी बेटी निहा स्कूल जाने के लिए कमरे में गई, तो ताले टूटे देखकर शोर मचाया। इरशाद, उनकी पत्नी रुखसाना नीचे पहुंचीं।
इरशाद ने बताया कि बेटी नजराना और तराना भतीजे सरताज के पास कमेटी डालती थीं। शुक्रवार को दोनों को कमेटी के दो लाख रुपये मिले थे। 50 हजार रुपये उनके घर पर रखे थे। उन्हें शक है कि चोर बिजली पोल के सहारे छत पर चढ़े और अंदर आ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। चोर नकदी, जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान ले गए।