फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन माह पूर्व करंट से ग्रामीण की हुई मौत में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगज। तीन माह पूर्व गांव पपड़ी मिलकिया निवासी ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई थी। वृद्ध मां की पैरवी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी 48 वर्षीय हाकिम सिंह एक जुलाई की शाम खेत में घास काट रहे थे। उनके हाथ में घास में छिपा बिजली का तार आ गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन हाकिम की तलाश करते हुए पहुंचे तो एक हाथ में हंसिया और दूसरे हाथ में बिजली का तार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम तो कराया मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया। हाकिम सिंह की मां ने गांव के खेमकरन पर आरोप लगाया कि वे कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। मुकदमा दर्ज न होने पर वृद्ध सूरजा देवी ने उच्चाधिकारियों समेत सीएम पोर्टल पर शिकायत कर पैरवी की। तीन माह बाद एसपी विकास कुमार के आदेश पर आरोपी खेमकरन निवासी ग्राम पपड़ी मिलकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें