फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आग लगाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। किसान की सरसों की फसल में आग लगाने के मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित दो के खिलाफ आगजनी का मुकदमा दर्ज किया है। किसान ने कटाई के बाद खेत में सरसों का ढेर सूखने के लिए रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव के खेत में सरसों की फसल लगी थी। इस बार फसल अच्छी हुई थी। ओम शिव ने फसल की कटाई कराई। फसल को सूखने के लिए वहां पर ढेर लगा दिया था। इसके बाद वह घर चला आया। दो दिन पहले किसी ने सरसों के ढेर में आग लगा दी। इसके ओम शिव को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उसने गांव के लोगों से इस बारे में छानबीन कर जानकारी की।
बुधवार को ओम शिव ने गांव के निवासी कायमगंज के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कृष्ण कुमार चतुर्वेदी व बंटू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीण की सरसों की फसल में आग लगाने के मामले में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें