फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुर्क वाहन न देने पर अनुपम के तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में अनैतिक धन से खरीदे गए वाहनों को कुर्की के बावजूद उन्हें जमा नहीं किया गया। यही नहीं नोटिस का जवाब न देने के बाद दरोगा ने गैंगस्टर के आरोपी डॉ. अनुपम दुबे के तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें एक ट्रैक्टर और दो बाइकें बताई गई हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के दरोगा मोहित मिश्रा ने आगरा जेल में बंद गैंगस्टर के आरोपी फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपपम दुबे के भाई अमित दुबे, अनुराग दुबे व अभिषेक दुबे पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि राज्य स्तरीय भूमाफिया अनुपम और भाइयों पर गैंगस्टर के विवेचना चल रही है। डीएम न्यायालय से चार अप्रैल 2022 को अमित दुबे के नाम पंजीकृत आयशर ट्रैक्टर, अनुराग दुबे और अनुराग दुबे के नाम बाइकों को कुर्क किया था। यह संपत्ति अनैतिक रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई थी। लिहाजा गैंगस्टर एक्ट के तहत यह राजकीय संपत्ति मानी जा रही है।
तीनों को इन वाहनों को शीघ्र जमा करने के लिए आठ नवंबर को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का न तो कोई जवाब दिया, और न ही वाहनों को जमा किया। 17 नवंबर को अंतिम अवसर देने के लिए दोबारा नोटिस तामील कराए गए। फिर भी वाहनों को जमा नहीं किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के चलते तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुुलिस अपने स्तर से भी इन वाहनों की तलाश में जुटी है, मगर सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें