फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरलीजनों ने महिला को मारपीट कर जान से मारने की प्रयास किया। पुलिस ने पति सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अमृतपुर थाना व गांव के निवासी लक्ष्मीशरण सिंह ने जनपद आगरा शाहगंज इंदिरा कालोनी निवासी पति विश्वजीत उर्फ राजू, ससुर बृजभान सिंह, सास कुसुमलता, ननद आरती उर्फ सोनू, प्रकृति उर्फ छोटू, कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव गोसरपुर निवासी मौसिया ससुर राघवेंद्र उर्फ लल्ला, मौसिया सास पुष्पलता, जनपद हरदोई थाना पचदेवरा गांव धानी नगला निवासी धमेंद्र सिंह उर्फ गुड्डा, ममिया सास उपासना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि पुत्री यशी उर्फ सभ्या की शादी 16 फरवरी 2020 को विश्वजीत के साथ धूमधाम से की थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित ससुरालीजन यशी को प्रताड़ित कर दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने उसको जान से मारने की प्रयास किया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि एसपी विकास कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें