फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने इस प्रकरण में थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव के मजरा जरौनी निवासी श्रीपाल ने कोर्ट के आदेश पर परिवार के अब्बल सिंह, शेरू, रोहित, समरपाल, पुष्पेंद्र, मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पिता भारत सिंह का परिवार के चचेरे भाई अब्बल सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। अब्बल सिंह ने उसी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम पर भूमि का बैनामा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। 23 मई को इन लोगों ने भारत सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। शव का उसकी गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। सगे चाचा वीरेंद्र सिंह के विरोध करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर इस मामले में थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें