फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। विरोध करने पर युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के एक वर्ष पहले लखनऊ के बांसगंज निवासी रामसागर नाम के युवक से दोस्ती हो गई।
रामसागर ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उसके घर आने जाने लगा। रामसागर ने युवती से संबंध बनाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए।
युवती ने कुछ दिन बाद रामसागर से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। युवती ने रामसागर से मिलने से मना कर दिया।
इस पर रामसागर ने जाति सूचक गाली गलौज कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के साथ रामसागर दुष्कर्म करता रहा।
12 अक्तूबर की रात लगभग डेढ़ बजे रामसागर घर आया और युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने रामसागर को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर पर रामसागर के खिलाफ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पकड़े गए रामसागर ने बताया कि वह महाराष्ट्र में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसने घर पर मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें