फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस टीम पर फायरिंग में बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ट्रैक्टर चोर गिरोह के बदमाश की ओर से पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में प्रभारी निरीक्षक ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया है। शुक्रवार रात बदमाश मोनू ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी मोनू ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि शुक्रवार रात वह खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा, दरोगा विमल कुमार, नागेंद्र सिंह आदि के साथ कोटिया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी टीम के साथ पहुंच गए। एसओजी प्रभारी ने सरकारी पिस्टल से बदमाश के पैर में गोली मार दी।
आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो खोखा व 550 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ थाने में एक व राजेपुर थाने में दो मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें