फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सरकारी रास्ता बंद करने में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी रास्ता बंद होने की थाना समाधान दिवस में शिकायत के बाद लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव सलेमपुर निवासी फेरू सिंह ने ग्रामीणों के साथ पिछले शनिवार को थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी।
इसमें कहा कि गांव के कुछ लोगों ने कंटीले तार लगाकर सरकारी रास्ता बंद कर दिया है। अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल आशुतोष प्रताप शाक्य ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने गांव के सरवन व वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें