फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक सखी से मारपीट में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। ब्लाक कार्यालय में बैंक सखी को लात घूंसों से पीटकर बेहोश करने के मामले में उसकी मां ने दूसरी बैंक सखी व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी बैंक सखी अर्शी फातिमा व कलाखेल निवासी बैंक सखी किरण हुसैन ब्लाक मिशन मैनेजर के दफ्तर में प्रपत्र जमा करने गईं थीं।
वहां दोनों में कहासुनी होने पर मारपीट हो गई थी। तब तक बैंक सखी किरण हुसैन का भाई पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने अर्शी की जमकर पिटाई कर दी।
इससे अर्शी बेहोश हो गई थी। अर्शी फातिमा की मां आशिया बेगम ने किरण हुसैन व उसके भाई इफ्तेखार हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि इफ्तेखार ने रिपोर्ट लिखाने पर गोली मारने की धमकी दी। वह जिला बदर भी रह चुका है। किरण के बहनोई ग्राम प्रधान हैं। वह इन लोगों को संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें