फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता को मारपीट कर किया घायल, पुत्र को फंदे पर लटकाया
विज्ञापन

- एडीजी के आदेश पर एएसपी ने पूरे मामले की थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों ने पिता को मारपीट कर पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। एडीजी कानपुर के आदेश पर एएसपी ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी थी।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रैसेपुर निवासी रावेंद्र सिंह 11 जून को 26 वर्षीय के पुत्र आदित्य उर्फ टिकेंद्र के साथ नलकूप की छत पर सो रहे थे। उसी दौरान गांव रैसेपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान प्रताप सिंह का पुत्र अतुल, व गांव के रघुवीर, सरनाम नलकूप पर आए। वह लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। रावेंद्र को मारपीट कर छत से नलकूप की हौद में फेंक दिया। आदित्य उर्फ टिकेंद्र का अपहरण कर ले गए। इन लोगों ने आदित्य को कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे पर लटका कर मार डाला।
विज्ञापन

परिजनों को आदित्य सुबह फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली व तत्कालीन एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित चक्कर काटता रहा। पिता रावेंद्र सिंह ने एडीजी जोन आलोक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एडीजी ने एएसपी डॉ संजय कुमार को जांच के आदेश दिए। एएसपी ने परिजनों व गांव के लोगों के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट एडीजी के पास भेज दी। पुलिस ने जांच के बाद भाजपा नेता अतुल, रघुवीर, सरनाम के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें