फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जीवाड़ा कर जमानत कराने में छह के खिलाफ मुकदमा

Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी मोहर व प्रपत्र लगाकर जमानत कराने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह ने कोर्ट के आदेश पर राज्य बिहार जनपद कटिहार थाना बरारी गांव लक्ष्मीपुर निवासी संजय शाह, गौतम शाह, थाना जहानगंज गांव सितौली गढ़ाखेड़ा निवासी यादराम, हिंदपाल, कैलाश सिंह, लेखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि लूट के मामले में संजय शाह व गौतम शाह की जमानत मंजूर की गई। इसमें कोर्ट ने सत्यापन के लिए बिहार से रिपोर्ट मांगी। बिहार से आई रिपोर्ट में थाना पुलिस के दरोगा की फर्जी मोहर लगी पाई गई। मऊदरवाजा थाने के दरोगा सोहेल ने मौके पर जाकर छानबीन की। जमानतगीर यादराम, हिंदपाल, कैलाश सिंह, लेखराज के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर, लेखपाल व तहसीलदार की रिपोर्ट भी फर्जी पाई गई। इन लोगों ने फर्जी प्रपत्रों से जमानत करवाकर कोर्ट को गुमराह किया। कोतवाल हरि श्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें