फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती को तेजाब डालकर जलाने की धमकी में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवती से गाली गलौज कर हरदोई का युवक तेजाब से जलाने व फोटो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के एक गांव निवासी युवती ने जनपद हरदोई थाना पचदेवरा गांव सेंडामऊ निवासी गौरव कुशवाह के खिलाफ आईटी एक्ट व धमकी देने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि उसके मोबाइल नंबर पर गौरव फोन करके फोटो वायरल करने की धमकी देता है। गौरव परिजनों व रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करता है। उसने तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी है। गौरव कई साथियों के साथ गांव आया। गांव के लोगों को उसके बारे में तरह-तरह की बातें बताईं। गौरव उसको आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है।
कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि युवती को तेजाब डालकर जलाने व फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें