फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दामाद सहित चार के खिलाफ 20 लाख हड़पने का मुकदमा

Tue, 07 May 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने कोर्ट के आदेश पर दामाद सहित चार के खिलाफ बीस लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नेट बैकिंग के माध्यम से दामाद ने कई बार में रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शोभना गुप्ता ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी दामाद सुमित कुमार गुप्ता, पिता सर्वेश कुमार गुप्ता व दो अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि इकलौती पुत्री श्रेया गुप्ता की 16 अप्रैल 2015 को सुमित के साथ शादी की थी। पति का देहांत हो चुका था। शोभना ने 20 लाख रुपये में मकान बेचा। मकान ब्रिकी के 17 लाख रुपये अपने खाते में व तीन लाख रुपये बेटी श्रेया के खाते में जमा कर दिए। 28 नवंबर 2021 को दामाद सुमित ने नेट बैकिंग से कई बार में उसके खाते से 17 लाख व बेटी के खाते से तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

बैंक में रुपये निकालने गई तो पता चला कि दामाद ने रुपये ट्रांसफर कर लिए। रुपये मांगने पर दामाद टालमटोल करने लगा। 30 नवंबर को सुमित, पिता सर्वेश व दो अन्य लोगों ने बेटी श्रेया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 26 मार्च को यह लोग घर पर आए। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें