मोहम्मदाबाद। युवती का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी विश्वमित्र ने जनपद मैनपुरी के कोतवाली सदर के गांव नगला पजाबा निवासी दीपक उर्फ दीपू, उसके भाई रतन, कृष्णा, शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि जनपद एटा के थाना जसरथपुर के गांव नगला परशुराम निवासी बुआ अनीता व फूफा सत्यवीर बहन वंदना के साथ सात अगस्त को दवा लेने के लिए मोहम्मदाबाद लोडर से आए थे। दीपक उर्फ दीपू लोडर चला रहा था। उसके तीनों भाई उसमें बैठे थे। वापस आते समय इन लोगों ने बहन को गांव में नहीं उतारा। जबरन उसको अपने साथ लेकर चले गए।
इन लोगों के मोबाइल नंबर पर बात की। सभी लोगों ने गाली-गलौज की। पुलिस से शिकायत करने पर बहन की हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।