फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व प्रधान सहित दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव शिवरई वरियार में भूमि की पैमाइश के बाद दीवार गिराकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व प्रधान सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी कमल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान संजीव कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। 12 सितंबर को दोनों पक्षों के आपसी समझौते से राजस्व कर्मियों ने नापजोख कर विवाद समाप्त करा दिया। इसके बाद कमल सिंह ने अपने हिस्से की भूमि पर बाउंड्री कर ली। छह अक्तूबर को पूर्व प्रधान व उनके भाई ने बाउंड्री गिरा दी। कहा कि कोई सामने आया तो मारा जाएगा। आरोपी मारपीट करने को हमलावर हो गए। वहां मौजूद संजय पाठक ने बचाया। इस मामले में कमल सिंह की ओर से पुलिस ने पूर्व प्रधान संजीव कुमार यादव व कुलदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें