फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर पर लगाया फर्जी मीटर, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में काम कर रही निजी कंपनी के मीटर रीडरों ने एक घर पर अनाधिकृत मीटर लगा दिया। जांच में जब मामले का खुलासा हुआ तो जेई ने तीन रीडरों के खिलाफ बिजली चोरी कराने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी फूलबानो के घर 20 दिसंबर को बिजली विभाग की टीम ने जांच की। घर के बाहर लगे मीटर में गड़बड़ी होने पर उसे सील कर दिया गया। इस मीटर की 23 दिसंबर को फतेहगढ़ की मीटर परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की गई तो वह अनाधिकृत पाया गया।
विभागीय अधिकारियों ने मीटरों की रीडिंग लेने वाली निजी कंपनी मैसर्स कंपीनेंट प्राइवेट लिमिडेट के क्षेत्रीय मीटर रीडरों से पूछताछ की तो उन्होंने सब कुछ बता दिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक अभियंता (मीटर) रामकुमार वर्मा ने मऊदरवाजा थाने में मीटर रीडर बहादुरगंज तराई निवासी शिवम राठौर, न्यामतपुर सरैया के उदयवीर व अरुण कुमार पर बिजली चोरी कराने और विभाग के साथ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें