फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ मुकदमा

Wed, 12 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। किशोरी को घर से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी ने आरोपियों पर जेवर व नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही मुन्नू, अजब सिंह व शिखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 21 मार्च को पति के साथ पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हुई थी। घर पर मां व 16 वर्षीय बहन अकेली थी। 24 मार्च को गांव का मुन्नू व शिखा बहन को घर से लेकर चले गए। बहन घर से जाते समय सोने चांदी के जेवर व पचास हजार रुपये भी ले गई थी। 25 मार्च को बहन जनपद मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर रोती हुई मिली। बहन ने बताया कि मुन्नू व अजब सिंह ने उसके साथ बेवर में एक अज्ञात स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया। जेवर व नकदी छीनने के बाद रोडवेज बस अड्डे पर छोड़कर चले गए। इन लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें