अवनीश व शिवकरन ने पति कुंवरपाल से कहा कि बेटी नीतू की शादी शिवकरन के बेटे से करा दो। पति के इनकार कर दिया। इसी बात पर इन लोगों ने पति को लाठी डंडों से मारपीट कर तमंचे से गोली मार दी। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी की है।