फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोली मारकर आत्महत्या करने में छात्र पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले डी-फार्मा के छात्र के खिलाफ पुलिस ने चार दिन बाद अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने तमंचा व खोखा की बरामदगी दिखाई।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी डी-फार्मा के छात्र दीपक कश्यप (22) ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी फूफा राकेश के घर के पास 16 दिसंबर की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया था। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को हत्या मान रही थी।
छानबीन में पता चला कि छात्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय होने से परेशान होकर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों रिश्तेदारों को सोमवार को छोड़ दिया। उनकी निशानदेही पर घर के पास से झाड़ियों में तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद कर लिया। दरोगा विशेष कुमार ने दीपक के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें