फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाकियू नेता सहित चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। भाकियू नेता सहित चार लोगों के खिलाफ लेखपाल ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जहर खाकर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लेखपाल सावन कुमार ने गांव कमालउद्दीनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता रामनारायण पांडेय, पत्नी नीता पांडेय,बहू शोभा पांडेय, पुत्र देवाशीष पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि गांव कमालउद्दीनपुर में आरआरसी(कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनवाने के लिए 10 अप्रैल को तहसीलदार अमृतपुर, कानूनगो के साथ बात कर रहा था। उसी दौरान रामनारायण पांडेय ने कहा कि यहां आरआरसी सेंटर नहीं बनने देंगे। रामनारायण व उसके परिजन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। रामनारायण पांडेय ने किसी व्यक्ति से फोन पर बात की और घर के अंदर घुस गया। कुछ देर बाद घर से शीशी लेकर बाहर निकला। बताया कि उसने जहर पी लिया है। रामनारायण ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मौके पर वीडियो व फोटो खींच लिए थे। रामनारायण के परिजनों ने मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। घर के आंगन में फेंक दिया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाकर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए हुए है।
गुरुवार को इसी प्रकरण में नीता पांडेय ने ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ग्राम प्रधान ने रामनारायण सहित छह के खिलाफ जवाबी मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में भाकियू नेता सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें