फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास में पांच के खिलाफ मुकदमा

Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। भाकियू नेता ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भाकियू नेता के खिलाफ दूसरे पक्ष ने मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके विरोध में मंगलवार को किसान नेताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाकियू नेता का गांव के ही एक ग्रामीण के साथ तीन दिन पहले विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। ग्रामीण ने भाकियू नेता सहित तीन के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में भाकियू नेताओं ने मंगलवार को थाने में धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में पदाधिकारियों ने सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय को प्रार्थना पत्र दिया।
सीओ के आदेश पर पुलिस ने गांव के प्रेमपाल, राघवेंद्र, रनवीर, रामबहादुर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया कि तीन दिन पहले पुत्र व भतीजा बाजार से घर आ रहे थे। उसी दौरान इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुत्र व भतीजा वहां से भाग कर घर आए। पीछे से आए पांचों लोग घर में घुस आए। पत्नी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें