फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छेड़छाड़ व धमकी देने में आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। युवती से छेड़छाड़ के विरोध में भाई पर फायर करने व धमकी देने में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 29 नवंबर की शाम को खेत पर शौच करने गई थी।
तभी गांव के विनीत ने उसको पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
युवती ने शोर मचाकर भागने का प्रयास किया तो विनीत ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
उसी दौरान युवती का छोटा भाई आ गया। उसने विनीत को ललकारा।
विनीत ने उसके ऊपर फायर कर दिया। युवती अपने भाई के साथ भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
तभी विनीत व उसके परिवार के विभूजी, रामवीर, शकुंतला, रीता, रंजीत,शिखा, शालिनी दरवाजे पर आए और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर विनीत सहित आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें