फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: अनुबंध के बाद बैनामा करने में आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। अनुबंध के बाद बैनामा करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने 10.66 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी ऊषा देवी ने कोर्ट के आदेश पर जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव जगतपुरा निवासी बृजेंद्र, शैलेंद्र, बृजेंद्र की पत्नी, लालू, अनंतराम, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पट्टी भरखा निवासी रामसनेही, अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परतपुर निवासी लक्ष्मण सिंह, शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी प्रदीप गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि बृजेंद्र ने जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव जगतपुर के मजरा पलिया में एक जमीन का अनुबंध कर 10.66 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। अनुबंध का समय खत्म होने से पहले इन लोगों ने दूसरे को जमीन बेच दी और उसके रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें