फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कलक्ट्रेट गेट पर युवक से मारपीट में 10 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी से तारीख कर लौट रहे युवक को स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों के पीटने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी प्रदीप कुमार ने गांव कुटरा निवासी निंदा उर्फ नरेंद्र, जोगेंद्र, सत्यम मिश्रा उर्फ बजरंगी, ज्ञानेंद्र उर्फ नानू, मोहल्ला ग्वालटोली निवासी कानिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सोमवार को कचहरी में तारीख करके बाइक से वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट के पास इन लोगों ने रोक कर गालीगलौज की। विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिसमें वह घायल हो गया। निंदा उर्फ नरेंद्र ने सिर पर रॉड मार दी। राहगीरों के आने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कानिस व ज्ञानेंद्र ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वे लोग मारपीट में शामिल नहीं थे। कलक्ट्रेट गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को देखकर कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें