फर्रुखाबाद। राशन वितरण तिथि के अंतिम दिन बुधवार को ई-पॉश मशीन का सर्वर डाउन रहा। इससे राशन वितरण न हो पाने से उम्मीद लेकर गए कार्डधारक मायूस होकर लौट गए। अब राशन वितरण के दो दिन बढ़ा दिए गए। 30 जनवरी तक कार्डधारक अपना राशन ले सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में 90 प्रतिशत राशन वितरित हो चुका है। अंतिम दिन उन लोगों का राशन वितरण शेष रह गया था, जिनका ई-पॉश मशीन पर अंगूठा नहीं लग पाता। उन्हें ओटीपी के माध्यम से राशन देना था। सर्वर डाउन होने से पूरे प्रदेश में राशन वितरण में दिक्कत रही। इससे राशन वितरण की दो दिन तिथि बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई है। अब कार्डधारक 30 जनवरी तक दुकान से खाद्यान्न ले सकेंगे।