फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक से कार सवारों ने की अभद्रता, पुलिस बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घर से टहलने निकले एक युवक को सड़क किनारे खड़ी कार में कुछ लोग खींचतान करते दिखे। उसने जब अंदर झांका, तो उसमें शराब की बोतलें दिखीं। इस पर युवक ने वीडियो बना लिए। इससे नाराज कार सवारों ने युवक से अभद्रता कर दी। पीड़ित की सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस पहुंची, मगर कार सवार वहां से चले गए।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पजावा निवासी मुकेश दीक्षित मंगलवार रात करीब 11 बजे खाना-खाने के बाद अपने पुत्र हर्षित और भतीजे अमर के साथ टहलने निकले। वह लकूला की ओर जा रहे थे कि ट्रांसफार्मर के पास खड़ी एक कार में कुछ लोग खींचतान करते दिखे। मुकेश ने मोबाइल से कुछ वीडियो बना लिए। कार में शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट, गिलास दिख रहे हैं। कार सवारों ने वीडियो बनाते देखा, तो उसमें से उतरे एक युवक ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने को यातायात पुलिस में तैनात होने की बात कही। मुकेश ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। कार सवारों ने पुलिस को आता देखा, तो वह मौके से फरार हो गए। मुकेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें