फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीओ सिटी की बोलेरो में कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीओ सिटी की बोलेरो में कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र को पकड़ लिया। वहीं उसका साथी कार सहित वहां से भाग गया। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी भाजपा नेता रामवीर शुक्ला का पुत्र अभिषेक शुक्ला बुधवार रात अपने साथी युवक के साथ कार में मूड बनाकर फतेहगढ़ चौराहे के पास से जा रहे था। रास्ते में कार ने सीओ सिटी की बोलेरो में टक्कर मार दी। भाजपा नेता का पुत्र अभिषेक कार से उतर गया। सीओ सिटी के गनर ने उसको पकड़ लिया। वहीं साथी युवक कार को तेजी से भगाकर ले गया। पुलिस अभिषेक को पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर भाजपा नेता के पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया भाजपा नेता का पुत्र अभिषेक मौके पर पकड़ गया था। उसका साथी वहां से भाग गया। शीघ्र ही रात को शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें