फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कंटेनर की टक्कर से कार चालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। कंटेनर की चपेट में आकर बुधवार रात कार चालक की मौत हो गई। जनपद कन्नौज थाना तालिग्राम गांव मछरैया निवासी लालू यादव (25) किराये की कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

14 माह पहले लालू की शादी कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा गांव सदानापुरा निवासी अल्का के साथ हुई थी। उसके दो माह की एक बेटी है। बुधवार को लालू कार से दो दोस्तों के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अनूप नगला में बहन रानी देवी के घर जा रहा था। गांव के बाहर दोस्तों से उसका विवाद हो गया। दोस्त कार लेकर चले गए।
लालू सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने लालू के टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स सूचना पर पहुंची पत्नी ने कंटेनर से टक्कर मारकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। एसओ जितेंद्र पटेल व सीओ मोहम्मदाबाद अरूण कुमार ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। एसओ जितेंद्र पटेल ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया था। चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें