फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने पर कार खड्ड में गिरी, नौ घायल

विज्ञापन
गांव बहोरिकपुर के पास खड्ड में पड़ी कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। चालक को झपकी आने से कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। कार में सवार नौ लोग घायल हो गए। आठ घायलों को पुलिस ने सीएचसी कमालगंज भेजा है।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया निवासी उमेेश चंद्र दीक्षित व प्रहलाद कुमार परिवार सहित कार से हरिद्वार से गुरुवार सुबह घर वापस जा रहे थे।
जहानगंज-छिबरामऊ मार्ग पर गांव बहोरिकपुर के पास कार चालक अजय को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार घायल उमेश चंद्र दीक्षित, प्रहलाद कुमार, किरन देवी, शिल्पी, कोमल, रितिक, कृष्णा, राम दीक्षित व चालक अजय को बाहर निकाला।
विज्ञापन

चालक को मामूली चोट आई। अन्य सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज भेजा। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में मिला सामान परिजनों के सुपुर्द कर वीडियो बनाकर सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें