फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सर्पदंश पीड़ित महिला को अस्पताल लाते कार दुर्घटनाग्रस्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्पदंश से पीड़ित महिला को अस्पताल लाते समय रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें महिला, उसका पुत्र, देवर और चालक को काफी चोटें आई। अस्पताल पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला हरदोई थाना पाली के गांव भापुर निवासी सुनीता (55) सोमवार रात सो रही थीं। वह आधी रात के बाद अचानक चीखने लगीं। जाग होने पर पहुंचे परिजनों को कुछ दिखाई नहीं दिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी, तो रात में ही झाड़फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार न होने पर वह कार से लोहिया अस्पताल ला रहे थे।
हरिकला जहानपुर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सुनीता के साथ चालक शिवरतन, पुत्र हरिदत्त व देवर भैया लाल को काफी चोटें आईं। चालक को छोड़ अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुनीता के नाक से काफी खून बह गया था। उनके तीन पुत्रों में अवधेश, हरिदत्त व पुनीत का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें