फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल का बक्सा फुंका, 19 वार्ड व 50 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव लुधइया के पास केबल का बक्सा फुंकने से 19 वार्ड व 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने पहुंचकर केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। देर शाम तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 33 हजार लाइन का केबल बक्सा लुधइयां गांव के पास फुंक गया। इससे बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। इसके चलते शमशाबाद नगर फीडर से जुड़े 19 वार्ड व कोल्ड फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।
फाल्ट मिलने पर कर्मचारियों ने केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक शाम करीब सात बजे तक कर्मचारी केबल बक्सा ठीक करने में लगे थे। जेई अनिल गौतम ने बताया कि केबल बक्सा फुंकने के चलते आपूर्ति बंद है। केबल बक्सा ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें