फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

farrukhabad: बेकाबू बाइक खाई में गिरी, गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

Sun, 04 Sep 2022 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में दवा लेने जाते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर खाई के नीचे जा गिरी। उस पर सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गया। क्षेत्र के गांव हमीरपुर के मजरा केशव नगर निवासी संजीव (30) शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गर्भवती पत्नी पूनम (28) को पड़ोसी गांव में बाइक से दवा दिलाने जा रहा था।

विज्ञापन


गांव के कुछ दूरी पर पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब 11 बजे संजीव को होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस संजीव और पूनम को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। संजीव हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने बताया कि पूनम का मायका वाराणसी में है। मायके पक्ष के लोग काफी गरीब हैं। सूचना पर उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें