फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः समदपुर में उपचुनाव आज, पांच प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
राजेपुर ब्लाक से पोलिंग पार्टी रवाना करते सहायक निर्वाचन अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। समदपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से वोट पड़ेंगे। पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बुधवार को ब्लाक कार्यालय से पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय एक बूथ के मतदान अधिकारी द्वितीय नदारद रहे। रिजर्व से नियुक्ति कर पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में भी एक सदस्य पद के लिए मतदान होगा। वहां के लिए भी पोलिंग पार्टी रवाना की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समदपुर के बूथ संख्या 377 की पोलिंग पार्टी प्राथमिक विद्यालय चौकी रघुनंदन स्थित मतदान केंद्र पर भेजी गई। वहीं बूथ संख्या 378 की पार्टी प्राथमिक विद्यालय समदपुर भेजी। एक बूथ के मतदान अधिकारी द्वितीय जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मिर्जा जाहिद बेग ब्लाक कार्यालय नहीं पहुंचे। उनके न आने पर रिजर्व कर्मचारियों से कनिष्ठ सहायक शिवम को पोलिंग पार्टी में शामिल किया।
पोलिंग पार्टी के कर्मचारी दोपहर 12 बजे आ गए थे। बस के इंतजार में पार्टी रुकी रहीं। निर्वाचन अधिकारी सहायक आयुक्त सहकारिता विजय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को फोन किया उसके बाद बस पहुंची। बूथ संख्या 377 के पीठासीन अधिकारी विहारी लाल व बूथ 378 के पीठासीन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने रवाना होने से पहले मतदान प्रपत्र मिलाए।
विज्ञापन

एआरओ रमेशचंद्र शाक्य, बूथ संख्या 377 के सेक्टर मजिस्ट्रेट मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय व बूथ संख्या 378 के सेक्टर मजिस्ट्रेट एसओसी चकबंदी डॉ राजेश त्रिपाठी भी ब्लाक कार्यालय मौजूद रहे। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर पमाराम के वार्ड संख्या दो में सदस्य पद के लिए मतदान होगा। यहां दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 121 मतदाता करेंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी पहुंच गई है। मतगणना पांच अगस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें