फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 12 लाख की धोखाधड़ी में असम के व्यापारी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आसोम के एक व्यापारी ने सातनपुर मंडी के आढ़ती से लाखों रुपये की आलू खरीद की। इसके बाद उसने 12 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। आढ़ती ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी शंकर लाल गुप्ता की सातनपुर मंडी में आढ़त है। गत वर्ष आसोम प्रांत के सिल्चर शहर के फाटक रोड कालीबाड़ी के हिंद ट्रेडर्स के प्रोपराइटर टिंकू के लिए 66,15,853 रुपये का आलू खरीदा था।
विज्ञापन

इसका वह भुगतान करता रहा। टिंकू तीन माह तक उसके प्रतिष्ठान पर रुका रहा। दो जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे यहां से अचानक चला गया।
इसके बाद उसने बकाया 12,32,107 रुपये का भुगतान नहीं किया।
शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि व्यापारी के लिए उन्होंने मुंबई से छह लाख का प्याज भी लोड कराया था। वह रकम भी उसने नहीं दी।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें