फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झमाझम बारिश से तालाब बना बस अड्डा, गलियों में कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिन भर चटख धूप में गर्मी से बेहाल लोगों को शाम के वक्त हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश की वजह से बस अड्डा के सामने तालाब नजर आया। लालसराय, स्टेट बैंक गली, बीबीगंज में जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान युवा छतों और सड़कों पर मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से अधिकतर समय आसमान साफ रहा। चटख धूप के चलते गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम करीब तीन बजे अचानक आसमान में आए घने बादलों के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे बस अड्डा के सामने तालाब जैसा नजारा दिखा। यही नहीं लाल सराय मुख्यमार्ग, स्टेट बैंक गली, पलरिया, बीबीगंज पुलिया, भीकमपुरा, ढुइया, आवास विकास तिराहा मुख्यमार्ग पर जलभराव हो गया।
करीब एक घंटे तक लोगों को निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डा के सामने करीब 50 मीटर दूरी तक जलभराव से यात्रियों को निकलने में खासी दिक्कत हुई। बरेली, शाहजहांपुर, एटा, हरदोई आदि को जाने वाली बसों को पानी से होकर निकलना पड़ा। दिन भर गर्मी से परेशान लोग छतों और सड़कों पर बारिश के पानी में मौजमस्ती करते दिखे। शाम को मौसम में ठंडक होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हवा तेज होने से बिजली आपूर्ति बंद
बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने से अधिकांश मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें