फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे की केबल जली, जनरेटर न चलने से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस अड्डा की बिजली केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। जिम्मेदारों ने जनरेटर भी चलाने की जरूरत नहीं समझी। लिहाजा दूरदराज के यात्री अंधेरे में ही पड़े रहे। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। बस अड्डा में लगा वाटर कूलर भी 15 दिन से खराब है। इसे सही कराने की जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा यात्री दुकानों से खरीदकर अथवा गर्म पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर यात्री सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बस अड्डा की मुख्य केबल बिजली पोल से जल गई। इससे पूरे बस अड्डे पर अंधेरा घुप हो गया। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद जिम्मेदारों ने रात भर जनरेटर भी नहीं चलाया। इससे बस अड्डा पर अंधेरा घुप रहा।
दूरदराज से आए और जाने वाली यात्री अंधेरे में बिना पंखे के ही लेटने के लिए मजबूर हो गए। गनीमत रही कि उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। रविवार दोपहर बाद बिजली सही करवाई गई। तब राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बस अड्डा पर यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए वाटर कूलर लगा है। इसकी मरम्मत के नाम पर कई बार खानापूरी की गई। करीब 15 दिन से खराब वाटर कूलर को सही कराने की जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा गर्मी में यात्री गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि रात में जेनरेटर नहीं जला, इसकी जानकारी नहीं है। वाटर कूलर भी शीघ्र ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें