फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर दिल्ली के लिए चली बस के सेल्फ में आग लगने से हड़कंप मच गया। इंजन में धुआं उठते देख सवारियां भाग गईं। चालक की तत्परता से हादसा टल गया। कार्यशाला से डेढ़ घंटे पहले ही बस में सेल्फ डाला गया था।
रविवार रात करीब पौने नौ बजे दिल्ली जाने को सवारियों से भरी बस को चालक पुष्पेंद्र सिंह ने जैसे ही स्टार्ट किया कि उसके इंजन में धुआं निकलने लगा। तेज धुआं उठने से बस के यात्री घबरा गए। चालक ने जैसे ही बोनट खोला, तो उसमें चिन्गारी दिखी। यात्री कूदकर बस से बाहर निकल गए। परिचालक ग्रीश ने बैटरी के तार निकाल दिए। चालक ने तत्परता से आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि अभी डेढ़ घंटा पहले ही बस में कार्यशाला से सेल्फ डाला गया था। रोडवेज बस में बड़ा हादसा होने से टल गया।