फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलते कूड़े में विस्फोट से दो झुलसे

Tue, 19 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कूड़ा जलाते समय हुए धमाके से दो लोग झुलस गए। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नखास में कलीम के मकान का निर्माण हो रहा है। सोमवार की दोपहर कलीम ने घर से  कूड़ा निकाल कर इसमें आग लगा दी।

यहां पर मोहल्ले का ही छह साल का बच्चा रेहान पुत्र जीशान खेल रहा था। कलीम पास में ही खड़े थे। अचानक कूडे़ के ढेर में विस्फोट होने से कलीम और रेहान झुलस गए। घायलाें को परिजनाें ने अस्पताल में भर्ती कराया। कलीम ने बताया कि कूडे़ में बल्ब था। वह आग की गरमाहट से फट गया। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना था कि कूड़े में तेज धमाके वाला बम था। पुलिस ने अस्पताल में कलीम से पूछतांछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें