फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंगों ने पिता व दो पुत्रों को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत की मेड़ कटने पर हुए विवाद में एक दबंग ने ग्रामीण को पीट दिया। बचाने आए पिता पर भी हमला बोल दिया। इस घटना में पिता व दो पुत्रों का सिर फट गया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दमू निवासी सुखेंद्र सिंह गंगवार की पड़ोसी गांव इमादपुर में जमीन है। उनका बड़ा पुत्र विवेक सोमवार को खेत देखने इमादपुर गया था। खेत की मेड़ पड़ोसी दबंग युवक ने काट दी, जिसका विवेक ने विरोध किया। इससे नाराज दबंग ने विवेक के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे विवेक का सिर फट गया। उसने मोबाइल से घटना की सूचना पिता सुखेंद्र सिंह को दी। कुछ ही देर में सुखेंद्र अपने छोटे पुत्र विकास के साथ खेत पर पहुंचे। जहां दबंगों ने विकास का भी मारपीट कर सिर फोड़ दिया। बचाने आए पिता को भी घायल कर दिया। तीनों घायलों को थाने लाया गया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। सुखेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने इमादपुर के सुरेंद्र सिंह, अभिषेक, जयकेश, पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें